- Personal LoanPersonal Loan
- Business Loans
- Loan Against PropertyLoan Against Property
- Home Loans
- More Loans
- Insurance Solutions
- Value Added ServicesValue Added Services
अगर आप अपने कारोबार को बढ़ाना चाहते हैं, लेकिन पैसों की कमी का सामना कर रहे हैं, तो ऐसे में बिजनेस लोन लेना फायदेमंद रहता है। यह आपको तेजी से आगे बढ़ने में मदद कर सकता है। हमारे बिजनेस लोन की ब्याज दरें और शुल्क हरेक ग्राहक के प्रोफाइल और उनकी जरूरत के हिसाब से तय किए जाते हैं। इस प्रकार, हमारे यहां से लोन लेने पर इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता कि आपकी जरूरत क्या है-कार्यशील पूंजी, नई मशीनरी की खरीद, व्यापार विस्तार या लोन समेकन। हम आपकी जरूरतों के हिसाब से सबसे आसान और सबसे सुविधाजनक तरीके से किफायती बिजनेस लोन समाधान देंगे। आप ऑनलाइन आवेदन करके झटपट बिजनेस लोन ले सकते हैं।
फुलर्टन इंडिया किफायती बिजनेस लोन समाधान देता है। हम आपके लोन आवेदन मिलने पर अपनी नीति के अनुसार आपके द्वारा आवेदन में दी गई जानकारी का सबसे पहले पात्रता के लिए मूल्यांकन करते हैं। यदि आप लोन के योग्य समझे जाते हैं, तो हमारा प्रतिनिधि आपसे संपर्क करेगा। वह आपसे बातचीत करके आपकी जरूरतों को समझेगा और लोन से संबंधित आपके दस्तावेजों का संग्रह के लिए आपसे समय लेगा। आपको पेशकश की जाने वाली ब्याज दरें कई कारकों पर निर्भर करती हैं, जैसे आपका क्रेडिट स्कोर, बिजनेस टर्नओवर और अन्य वित्तीय जानकारी।
फुलर्टन इंडिया आपको आपके फाइनेंशियल प्रोफाइल के हिसाब से आपकी जरूरत के मुताबिक सबसे बेहतर ब्याज पर बिजनेस लोन देता है। लोन देते समय हम ब्याज के अलावा, प्रोसेसिंग फीस और फोरक्लोजर शुल्क भी वसूलते हैं। हम यहां बिजनेस लोन की ब्याज दरें, प्रोसेसिंग फीस और अन्य शुल्क के बारे में विस्तार से जानकारी दे रहे हैं, ताकि आप तनावमुक्त होकर लोन ले सकें।
ब्याज दर |
17-21% प्रति वर्ष (कई कारकों, जैसे-स्थान, शुद्ध आय, कारोबार स्थिरता, गिरवी रखी प्रॉपर्टी, मौजूदा मासिक दायित्व बगैरह |
लोन राशि |
रु. 50 लाख तक* |
लोन की अवधि |
12-60 महीने |
कार्यवाही शुल्क |
लोन राशि का 6.5% तक |
ग्राहक प्रकार |
प्रोपराइटर/एलएलपी/प्राइवेट लिमिटेड/पार्टनरशिप/पब्लिक लिमिटेड। |
ज्यादा जानकारी के लिए, कृपया हमसे संपर्क करें। हमारे ग्राहक सेवा केंद्र या भारत स्थिति अपने नजदीकी फुलर्टन इंडिया की शाखा से आपको इस काम में मदद मिल जाएगी।
फीस टाइप |
लागू शुल्क |
ईएमआई भुगतान की देरी पर ब्याज (प्रति माह देरी, प्रति माह) |
अतिरिक्त ब्याज चार्ज के तहत दी गई जानकारी** |
चेक/ कैश कलेक्शन (प्रति कलेक्शन) |
शून्य |
अस्वीकृत चेक/ ईसीएस/ एनएसीएच (चेक/ ईसीएस/ एनएसीएच/प्रति अस्वीकरण प्रति प्रस्तुतीकरण) |
रु. 300 |
पोस्ट डेटेड चेक को ईसीएस में बदलने पर स्वैप शुल्क (प्रति अनुरोध) |
रु. 500 |
ईसीएस को पोस्ट डेटेड चेक में बदलने पर स्वैप शुल्क (प्रति अनुरोध) |
रु.500 |
लोन कैंसिलेशन शुल्क (पहली ईएमआई से पहले लोन कैंसिल करने पर |
रु. 1,000 |
प्रोसेसिंग फीस |
लोन राशि का 6.5% तक |
0 से 17 ईएमआई का पूर्ण भुगतान |
7% |
18 से 23 ईएमआई का पूर्ण भुगतान |
5% |
24 से 35 ईएमआई का पूर्ण भुगतान |
3% |
36 या उससे अधिक ईएमआई का पूर्ण भुगतान |
0% |
अतिरिक्त ब्याज (भुगतान चूक के लिए लागू) |
दर |
अतिरिक्त ब्याज (भुगतान चूक के लिए लागू) |
बकाया राशि, जो ओवरड्यू है, का 24% प्रति वर्ष, जिसकी गणना दिन-प्रतिदिन के आधार पर की जाती है |
*नियम व शर्तें लागू
बिज़नेस लोन के लिए अप्लाई करें